NATIONAL

PM Modi के मॉरीशस दौरे से Vision Sagar को कितना मिलेगा बल? प्रभासाक्षी के सवाल पर MEA ने दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए 11 और 12 मार्च को मॉरीशस की यात्रा करेंगे। भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना का एक जहाज इस समारोह में भाग लेंगे। भारत और मॉरीशस के बीत अच्छे संबंध हैं। 2015 में मॉरीशस में ही प्रधानमंत्री ने मिशन सागर- क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास को स्पष्ट किया था। इसी को लेकर प्रभासाक्षी ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री से बड़ा सवाल किया।प्रभासाक्षी के संपादक नीरज दूबे ने पूछा कि नरेन्द्र मोदी के मॉरीशस यात्रा के तहत मिशन सागर को लेकर नया क्या होने वाला है? इसके जवाब में विक्रम मिस्री ने कहा कि जो समझौते इस यात्रा के दौरान किए जाएंगे इनमें व्हाइट शिपिंग इन्फॉर्मेशन के शेयरिंग को लेकर टेक्निकल एग्रीमेंट किए जाएंगे। यह काफी महत्वपूर्ण हैं जो सागर विजन को आने ले जाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि 2015 के बाद से प्रधानमंत्री की यह पहली मॉरीशस यात्रा है। विक्रम मिस्री ने कहा कि मॉरीशस के साथ हमारे संबंध, निश्चित रूप से, साझा इतिहास, संस्कृति और बहुत मजबूत और मजबूत लोगों के बीच संबंधों पर आधारित हैं जो कई शताब्दियों पहले से चले आ रहे हैं; मॉरीशस हिंद महासागर में हमारे प्रमुख भागीदारों में से एक है। 2015 में मॉरीशस में ही प्रधानमंत्री ने मिशन सागर- क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास को स्पष्ट किया था। उन्होंने बताया कि इस यात्रा की एक खास बात यह है कि पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे।